गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जनपद को स्वच्छ, हरित व विकसित बनाए जाने हेतु ‘स्वच्छता से समृद्धि की ओर मेरा गाजियाबाद’ अभियान का शुभारम्भ दिनाक 12 अक्टूबर को अपराह 3 बजे वोट क्लब इन्दिरा प्रियदर्शिनी पार्क जी0टी0 रोड पर किया जाएगा।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अपरान्ह 3 बजे से 4ः30 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला निर्धारित की गयी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री वी0के0 सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग होगें।
रितु माहेश्वरी ने कार्यक्रम की श्रृंखला के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर निम्नवत कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
जिसमें अभियान के लोगो का अनावरण, अभियान की थीम पेन्टिंग का शुभारम्भ, स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारम्भ, जनपद को प्रतिबन्धित पोलिथीन मुक्त किये जाने का शुभारम्भ, स्वच्छता एव आतिशवाजी मुक्त दीपावली हेतु जनसंकल्प, मूर्ति विसर्जन स्थल का लोकार्पण, वृक्षारोपण एवं पौधों का वितरण है ।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वो जनपद को स्वच्छ एवं विकसित बनाये जाने हेतु शुरू किये जाने वाले इस अभियान मेे प्रतिभाग कर जिले को स्वच्छता से समृद्धि की ओर ले जाने में अपना योगदान देकर जिला प्रशासन को सहयोग करे। उन्होने यह भी कहा कि एलीवेडेड रोड पर पिलर्स पर स्वच्छता व सामाजिक विषय से सम्बन्घित चित्र कला में रूचि रखने वाले लोग व कलाकार पेन्टिग (चित्रकारी) हेतु आमन्त्रित है इच्छुक लोग अपनी रिक्वेस्ट पेन्टिग के विषय सहित Email ID-- satbir9910435963@gmail.com पर तथा वाट्स अप नम्बर 9910435963 पर भेज सकते है। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे शहर को थीम पेन्टिग से कवर किया जायेगा उन्होने बताया कि दिनाक 12 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रारभ्भ होने से पूर्व भी पेन्टिग की थीम हेतु पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न स्वंय सेवी संगठनों को भी इस महान कार्य में अपना योगदान देने हेतु आमन्त्रित किया है उन्होने कहा है कि जो भी संगठन किसी चैराहे, सडक या सार्वजनिक स्थल का सौदर्यीकरण कराना चाहते है। वो कार्यक्रम स्थल पर आकर इसकी धोषणा कर सकते है।



0 comments:
Post a Comment