गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो को बन्द कराने हेतु अभियान चलाया गया Campaign to stop non-affiliated schools



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशानुसार आज जनपद के विजय नगर क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बन्द कराने हेतु जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी नगर तथा खण्ड शिक्षाधिकारी मुख्यालय की टीम बनाकर अभियान चलाया गया अभियान के दौरान गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो को तत्काल बन्द करने का लिखित नोटिस दिया गया। तथा विद्यालय बन्द न करने पर जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। 

अभियान के दौरान प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त विभिन्न विद्यालय पर मान्यता प्राप्त न होने पर विद्यालय बन्द किये जाने की सूचना चस्पा की गयी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयो में जेक इन जिल कान्वेंट स्कूल सी ब्लाक शिवपुरी से0-09 विजयनगर,डेसी डेल्स एकादमी विजयनगर,गुड विल पब्लिक स्कूल सै0 9 विजयनगर, सिद्वार्थ पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार, सी0एस0एम0 पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार, रियान किड्स ब्लाक-37 म0नं0-080 वृन्दावन इंकलेव से0-9 सिद्वार्थ विहार, राधेकृष्ण एकादमी सिद्वार्थ विहार, आम्रपाली ग्लोबल इंगलिस स्कूल सिद्वार्थ विहार, शामिल है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि डी0एस0 पब्लिक स्कूल शिवपुरी विजयनगर गाजियाबाद (विद्यालय को कक्षा-5 तक मान्यता प्राप्त है किन्तु कक्षा-8 तक कक्षायें संचालित की जा रही है। अतः अमान्य रूप से संचालित कक्षाओ को बन्द करने के निर्देश दिये गये। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment