गाजियाबाद, ( संवाददाता ) आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में व्यपार बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें व्यापारियो एवं उद्यमियों की समस्याओ पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितो के प्रति सम्वेदनशील है सरकार की मंशा है कि प्रदेश के व्यापारी विना किसी पेरशानी के व्यापार का संचालन करे। जिला प्रशासन जनपद के व्यापारियो की समस्याओ के निराकरण हेतु तत्पर है। अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियो से अतिक्रमण हटाने में मदद करने का अनुरोध किया व्यापारी नेताओ ने अतिक्रमण हटाने में हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बैठक में जी0एस0टी0 को लेकर व्यापारियो द्वारा अनेक समस्याये रखी गई । जिन पर व्यापार कर विभाग के अधिकारियो द्वारा समाधान किया गया। अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल ने इस अवसर पर व्यापारियो से कहा कि सडको पर अतिक्रमण न करे अतिक्रमण के कारण ही सडको पर जाम की समस्या होती है। इस अवसर पर एफ0एफ0सी0आई0 के लाईसैन्स रजिस्टेªशन हेतु शिविर लगाया जाने जी0एस0टी0 प्रदूषण तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापार मंडोलो को भी शामिल करने बिजली कटौती आदि पर विचार किया गया।


0 comments:
Post a Comment