गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने दो अलग - अलग जगहों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के अनुसार आज सुबह 9 बजे आयकर विभाग बिल्डिंग के पास से अभियुक्त सचिन बाल्मीकि पुत्र सुभाष निवासी सै0- 3 वैशाली थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
दूसरे मामले में पुलिस ने आज सुबह ही करीब 11.05 बजे भोवापुर तिराहा से अभियुक्त कासिम पुत्र मास्टर इकबाल निवासी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक प्लेटिना बाइक न0 डीएल 11 एसएम 8560 व एक छुरी बरामद हुई है।


0 comments:
Post a Comment