भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप 2017 जीतने पर बधाई:प्रधानमंत्री - pm modi congratulates indian team on becoming asia cup champion





नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम एशिया कप जीतने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, शानदार मैच, शानदार जीत. हमारी हॉकी टीम को एशिया कप 2017 जीतने पर बधाई. भारत इस शानदार जीत से खुश है. भारत ने फाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप खिताब जीता है.



मैच में भारत के लिए रमनदीप सिंह और ललित उपाध्‍याय ने गोल दागे. वहीं, मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल शाहरिल सबा ने किया. इससे पहले भारत ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्‍की की थी.



आठवीं बार एशिया कप के फाइनल में खेलते हुए भारत ने जीत दर्ज की और तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. इससे पहले 2003, 2007 में भारत एशिया कप चैंपियन बन चुका है. एशिया कप भारत के लिए इसलिए भी यादगार रहेगा, क्योंकि भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment