चिन्हित 46 भूमाफियाओं पर 50 FIR दर्ज 50 FIR registered on 46 landmines identified



भूमाफियाओं 151.95 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया है कि जनपद गाजियाबाद के शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामसभाओ  व स्थानीय प्राधिकरण की भूमि व अन्य सम्पत्तियों को भू-माफियाओ द्वारा किये गये अवैध कब्जे व अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने हेतु जनपद स्तरीय एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस अभियान के दौरान माह सितम्बर 2017 तक ग्राम सभा व स्थानीय निकायो की अवैध कब्जे वाली 528.2268 हेक्टेयर भूमि 6795 अतिक्रमण कर्ताओ के अवैध कब्जे में चिन्हित की गयी है, जिसमें से 116.092 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है तथा 233 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी हैै। 
माह सितम्बर 2017 तक विभिन्न विभागो की शासकीय सम्पत्ति अवैध कब्जे वाली 126.83 हेक्टेयर भूमि 2361 अतिक्रमण कर्ताओ के कब्जे में चिन्हित की गयी है। इस सम्बन्ध में 38 प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्बन्धित विभागो द्वारा दर्ज कराते हुये 35.86 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।  
माह अक्टूबर 2017 में 9 अक्टूबर .2017 तक ग्राम सभा भूमि पर अवैध कब्जा कर भूमि का विक्रय करने के सम्बन्ध में तहसील गाजियाबाद व लोनी में भारतीय दण्डसहिता की धारा-447 व सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा-3 के अन्तर्गत थाना मसूरी मे 12 व्यक्तियों के विरूद्व 1 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है तथा थाना ट्रोनिका सिटी में प्रथक-प्रथक प्रकरणों में 4 व्यक्तियो के विरूद्व 4 प्रथम सूचना रिपोर्ट तथा थाना लोनी में प्रथक-प्रथक प्रकरणों में 4 व्यक्तियों के विरूद्व 4 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। तहसील मोदीनगर में 9 व्यक्तियों के विरूद्व 1 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग द्वारा सिचाई विभाग की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के सम्बन्ध में 96 व्यक्तियों के विरूद्व थाना लोनी बोर्डर पर एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 
इस प्रकार माह मई 2017 में अभियान के आरम्भ होने से अब तक ग्राम सभा, स्थानीय निकायों व विभिन्न शासकीय विभागो के स्वामित्व की कुल 690.91 हेक्टेयर भूमि 9156 अवैध कब्जे दारों के अवैध कब्जे में चिन्हित की गयी है। जिसमें से अब तक 151.95 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 250 करोड रूपये है। इस दौरान अवैध कब्जे दारो के विरूद्व विभिन्न थानों में कुल 272 प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी गयी है। अभियान के दौरान कुल 46 भू-माफिया चिन्हित किये गये है। जिनके विरूद्व विभिन्न धाराओ के अन्तर्गत 50 प्रथम सूचना रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज है।                     







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment