भूमाफिया भेजे जायेंगे अब जेल Landlords will now be sent to jail



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितुु माहेश्वरी ने आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स की सीमीक्षा बैठक को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी  ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा की एक-एक इंज जमीन का चिन्हीकरण करके उस पर से अवैध कब्जा हटाया जाय। उन्होने कहा कि ग्राम सभा की जमीन को कब्जा कर बेचने वाले भूमाफिया की श्रेणी में आते है। जिलाधिकारी ने कहा है कि शासकीय जमीन पर कब्जा करके बिक्री करने वाले भूमाफियाओ को बक्सा नही जायेगा। ऐसे तत्वो के विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर उन्हे जेल भेजा जायेगा साथ ही जमीन की कीमत भी वसूल की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने नगर निगम स्थानीय निकाय जी0डी0ए0 स्वास्थ्य, वन जिला पंचायत विभाग आवास विकास विधुत विभाग सहित विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वो अपने विभागो से अतिक्रमित जमीन चिन्हित कर उसका प्रमाण पत्र कल तक उपलब्ध कराये। 
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रजंन जी0डी0ए0 सचिव रबिन्द्र गौडबोले आदि उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment