ऊर्जा संरक्षणः जिला स्तरीय कार्याशाला का आयोजन Energy Conservation: Organizing District Level Workshop



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   आज ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध में स्कूली बच्चों एंव जनसामान्य में जागरुकता लाने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट गाजियाबाद के सभागार में ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री रमेश रंजन , मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने शिक्षा विभग से जुड़े अधिकारियो एंव उपस्थित अध्यापकों को निर्देश एंव सुझाव देते हुये कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध में सरकारी स्कूलों में अभियान चलाकर वहाॅं  लेखन प्रतियोगिता, चित्र प्रतितोगिता तथा अन्य प्रतियोगितायें आयोजित कराते हुये बच्चों को ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जाये ताकि कार्यशाला का आयोजन पूर्ण रुप से सफल हो सके। 

उन्होने यह भी कहा कि 4,5,6 तथा 7,8,9 के स्कूली बच्चों के ग्रुप बनाते हुये इस सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित कराये जाये ताकि स्कूली बच्चे ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुये अपने जीवन में उसका प्रयोग कर सकें ,कार्यक्रम  में और जागरुकता लाने के लिये स्कूली बच्चों को बेब साइट (नचेंअमेमदमतहलण्बवउ)पर पंजीकरण कराया जाये उन्होने कहा कि आगामी 25 अक्टूबर तक ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध में  समस्त कार्यों को पूर्ण करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग के अधिकारियों एंव स्कूली अध्यापकों के द्वारा के द्वारा किये जायें ,पी.पी.सिंह परियोजना अधिकारी यूपीनेडा द्वारा उपस्थित अध्यापकों को ऊर्जा संरक्षण के सम्बन्ध प्रशिक्षण दिया गया,

आयोजित बैठक में श्री राज सिंह यादव जिला विद्यालय निरीक्षक , श्री विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एंव अन्य अधिकारी गण तथा स्कूली अध्यापकों के द्वारा कार्यशाला में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिला सूचना अधिकारी, गाजियाबाद।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment