जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यो की समीक्षा Review of development works by the District Magistrate



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने निर्माण कार्याे को निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओ को दिये है। उन्होने कहा है कि निर्माण कार्य समय से पूरा न होने पर कार्य की लागत बढती जाती है जिससे काम विलम्व से पूरा होता है और लागत भी ज्यादा आती है सभी कार्यदायी संस्थाओ के अभियन्ता यह सुनिश्चित करे कि जो कार्य जिस समय अवधि में पूर्ण किया जाना है उसी समय अवधि में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर पूरा किया जाए गुणवत्ता खराब मिलने पर सम्बन्धित अभियन्ताओ के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। 
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में विकास कार्यो की समीक्षा कर रही थी। उन्होने कहा कि धनराशि के अभाव में निर्माण कार्यो को लम्बित न रखा जाये यदि कार्य प्रारम्भ हो चुका है तथा अग्रिम  बजट प्राप्त नही हो रहा है तो मेरी तरफ से शासन को बजट आवंटन हेतु पत्र लिखे लेकिन धनाभाव के कारण कार्य रोका न जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अघिकारी से कहा कि निर्माण कार्योे की सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओ अभियन्ताओ के साथ साप्ताहिक बैठक कर समीक्षा करे। और जो कार्य हो रहे है उनका टीम बनाकर नियमित निरीक्षण कराये। जिलाधिकारी ने 50 लाख रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये कहा कि सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाये निर्माण की प्रगति के बारे में नियमित रूप से जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी को उपलब्ध कराये। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 जल निगम द्वारा डूडा की नन्दग्राम में आसरा योजना, राजीव गांधी आवास योजना, की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि दिसम्बर 17 तक सम्पूर्ण कार्य पूर्ण करा दे अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि धनाभाव के कारण आवासो का निर्माण कार्य बाधित है 70 लाख रूपये की धनराशि 01 सप्ताह से पूर्व ही डूडा से  प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि कल से ही कार्य प्रारम्भ हो जाना चाहिये और इस महीने के अन्त तक 12 आवास पूर्ण कर दे। इसी प्रकार से राजीव गांधी आवास योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि इस माह 26 आवास तथा अगले महीने 24 आवास पूर्ण कर दियें जाये। सडको को गढ्ढा मुक्त करने के कार्यो की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि गढ्ढा मुक्त कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निमार्ण खण्ड 02  ने बताया कि 318 किलो मीटर 148 सडके गढ्ढा मुक्त हो चुकी है। तथा नयी सडको के सम्बन्ध में बताया कि डासना से कनोजा सडक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विधुत विभाग की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित अवधि में निर्वाध विधुत आपूर्ति सुुनिश्चित की जाये फीडरों पर ट्रिपिंग की सूचना एस0एम0एस0 के जरिये उपभौक्ताओ को भेजे अधिशासी अभियन्ता विधुत ने बताया कि नये विधुत कनैेक्शन देने के तहत 39499 कनेक्शन अब तक दिये जा चुके है। पिछले महीने 5207 कनेक्शन दिये गये है। इसके साथ ही 1413 खराब ट्रान्सफार्मर बदले जायेगे। जिलाधिकारी ने अवशेष नये कनैक्शन के लक्ष्य की पूर्ति हेतु मासिक लक्ष्य बनाकर कनैक्शन देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओ पारदर्शी किसान सेवा पंजीकरण योजना डायरेक्ट वेनीफिट ट्रान्सफर योजना, तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, खाद एवं बीजो की उपलब्धता फसली ऋण मोचन योजना आदि योजनाओ की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि वो सम्पादित कार्यो की रगीन फोटो सहित प्रगति रिर्पोट उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि यदि किसी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा है तो सम्बन्धित कब्जा धारक के विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर सूचित करे। 
बैठक में जिला विकास अधिकारी आर0सी0 सक्सैना सहित विधुत लोक निर्माण विभाग डूडा जी0डी0ए0 सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment