30हजार रुपये सहित दो केबल चोर गिरफ्तार Two cable thieves arrested including 30 thousand rupees



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज सुबह करीब 9ः45 बजे सिहानीचुॅगी से अभियुक्तगण अब्दुल लतीफ पुत्र सिल्क शाह निवासी चाॅदमारी विजयनगर, जनपद गाजियाबाद तथा अमीन पत्नी सुभान निवासी चाॅदमारी थाना विजयनगर ,गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से थाना हाजा के मुकदमा अपराध संख्या  1561/17 धारा 380,457,411 भादवि से सम्बन्धित चोरी की गयी केबल को बेचकर अर्जित किये गये 30हजार रुपये बरामद हुये हैं।

दो किलोग्राम अवैद्य गांजा सहित एक  गिरफ्तार -  थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम उत्तम विहार से अभियुक्त अब्दुल रहयान पुत्र सुलेमान निवासी विजय विहार थाना ट्रोनिका सिटी ,जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है,  जिसके कब्जे से अवैद्य 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

64 पव्वा अवैद्य अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित एक अभियुक्त गिरफ्तारः- थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह करीब 11ः05 बजे कैप्टन गैस एजेन्सी से अभियुक्त सन्तोष पुत्र बालानन्द निवासी चरन सिंह कालौनी विजयनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 64 पव्वा अवैद्य अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुयी है।

डेढ़ किलो अवैद्य गांजा सहित एक अभियुक्ता गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह करीब 9ः50 बजे बिटठल गेट से  अभियुक्ता दीपा पत्नी बाबू निवासी माधुपुरा थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1किलो500ग्राम अवैद्य गांजा बरामद हुआ है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment