गाजियाबाद, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के बरौली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दलवीर सिंह ने गाजियाबाद जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर पड़ने वाले डासना टोल पर वसूली बंद करा दिया।
वह आज शाम यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान टोल नाके पर लंबा जाम लगा देख उन्होंने पूछताछ शुरू की। इसके बाद घबड़ाए टोलकर्मी वसूली छोड भाग गए। इस बात की सूचना उन्होंने गाजियाबाद की जिला अधिकारी की जिसके बाद जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच का जिम्मा अतिरिक्त जिलाधिकारी (ई) को साैप दी।



0 comments:
Post a Comment