वायरल: क्या मेलानिया ट्रंप ने इस्तेमाल किया अपना बॉडी डबल! Body Double of Melanie Trump



अमेरिका की फर्स्ट लेडी और प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप तीसरी पत्नी मेलानिया ट्रंप के बारे में आज कल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। यह चर्चा किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि मेलानिया ट्रंप द्वारा कथित रूप से अपने बॉडी डबल के इस्तेमाल को लेकर हो रही है। लोगों की माने तो हाल में ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था।

यह खुलासा अपने आप में चौंका देने वाला है लेकिन हाल में ही एक सीक्रेट सिक्यॉरिटी ट्रेनिंग फ़सिलटी में प्रेजिडेंट ट्रंप का विडियो एनबीसी न्यूज ने ट्वीट किया था जिसमें उनके साथ मेलानिया ट्रंप भी चुपचाप खड़ी नजर आ रही थी। इस विडियो के बाद ही लोगों ने मेलानिया ट्रंप द्वारा बॉडी डबल के इस्तेमाल की बात सोशल मीडिया पर शुरू कर दी। साथ ही लोगों ने मेलानिया ट्रंप की पुरानी तस्वीरों के साथ इसकी तुलना करनी भी की। कई लोगों का यह भी कहना था कि ट्रंप के साथ खुद मेलानिया ट्रंप ही थी न कि उनकी बॉडी डबल। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वह सच में मेलानिया ट्रंप की बॉडी डबल थी या यह मात्र एक फेक न्यूज थी।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment