गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में जनपद के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बन्द कराने का अभियान चलाया जा रहा हैेेे जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो की जांच करायी जा रही है जिसके क्रम में आज जनपद के राजनगर एक्सटेंशन एवं हिन्डनपार क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बन्द कराने हेतु श्री विनय कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डा0 लालमणि मिश्र खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्ष़्ोत्र, श्रीमती हिमान्चल खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र, की टीम बनाकर अभियान चलाया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में बताया कि अभियान के दौरान गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को तत्काल बन्द करने का लिखित नोटिस दिया गया तथा विद्यालय बन्द न करने पर जुर्माना लगाये जाने की कार्यवाही किये जाने के चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों पर मान्यता प्राप्त न होने के विद्यालय बन्द किये जाने की सूचना भी चस्पा की गई। अभियान के दौरान प्राप्त मिले गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्लोबल पब्लिक स्कूल गणेशपुरी साहिबाबाद, ग्लोबल इण्डिया स्कूल पसौन्डा, प्रेसेडियम पब्लिक स्कूल राजनगर एक्सटेंशन तथा अंजना पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन साहिबाबाद शामिल है। सरस्वती शिक्षा बाल विद्यालय गणेशपुरी साहिबाबाद को कक्षा 5 तक की मान्यता प्रदान की गयी है। उसे आरटीई 2009 के अनुरूप मानक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
अभियान के दौरान सी0बी0एस0ई0 के मान्यता प्राप्त विद्यालयो डी0पी0एस0 राजनगर तथा संस्कार वर्ड स्कूल राजनगर एक्सटेैन्शन के सुरक्षा मानको की जांच की गयी दोनो विद्यालयो में सुरक्षा मानक सही पाये गये।



0 comments:
Post a Comment