ब्राह्मणों का श्राप झेलना होगा सरकार को भारी
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) बरौला में दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई । नोएडा बरौला में दो सगे भाइयों की योगेश 18 उमेश 21 पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई हमलावरों ने ताबड़ तोड़ चाकू से हमला ही नहीं उन्हें घसीटते हुए बाहर तक ले गए
गाजियाबाद सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में पंडित बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि ऐसा ब्राह्मणों पर अत्याचार कभी नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि देश का ब्राह्मण एक होकर आंदोलन करेगा और जो सरकार केंद्र की हो अथवा राज्य की हो ब्राह्मणों पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा । इसका परिणाम आगे आगामी चुनाव में भी देखने को मिलेगा हम इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि उन ब्राह्मण परिवार को 20 20 लाख रुपए का मुआवजा तुरंत दिया जाए और परिवार वालों के परिवार के 2 सदस्यों को सरकारी नौकरी पर रखा जाए एवं सरकार को इस तरह के कानून एवं नियम में बदलाव करने चाहिए ताकि अपराधियों को अपराध करते समय कानून का खौफ होना चाहिए । ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना किसी के साथ भी दोबारा न हो सके । इस मौके पर भारी संख्या में ब्राह्मण एकत्रित हुए पंडित योगेश दत्त आचार्य , पंडित नवनीत शर्मा पंडित बृजपाल शर्मा, पंडित उत्तम चंद शमार्, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित थे



0 comments:
Post a Comment