जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य पदार्थो की जांच का अभियान जारी Directorate of Food Investigation



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में जनपद में खाद्य पदार्थो का नमूना भरवाकर उनकी जांच करायी जा रही है। आज नगर मजिस्टेªट के नेतृत्व में जिले के कई क्षेत्रों में खाद्य पदार्थो का नमूना भरवाकर उनकी जांच करायी गयी। 

खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अजीत ंिसहं की टीम के द्वारा मोदीनगर में अग्रवाल बेकरी लंकापुरी मोदीनगर तथा पाल बेकरी निकट साई बाबा मन्दिर पर 5 नमूने भरे गये जहा सोन पापडी व बतीसा बेसन के स्थान पर मैदा में कलर मिलाकर बनाया जा रहा था। मौके से मैदा और कलर मिला। इसके अतिरिक्त मूगफली को हरे रंग में रगंकर बतीसा की गारनिस करने के लिए प्रयुक्त किया जा रहा था लगभग पोने दो कुन्तल रसगुल्ले गन्दगी में बनाये जाने के कारण एवं सफाई के अभाव के कारण नष्ट कराये गये। यहाॅ पर चिली पोटेटों लगभग 2 कुन्तल जिसमें अधिक मात्रा में लाल रंग मिलाकर बिक्री किया जा रहा था। तथा एक बडी केन जिसमें साॅस  भरी थी का नमूना लिया गया। 

हर्ष विहार में खाद्य निरीक्षक आशुतोष की टीम ने 05 से 06 कुन्तल रसगुल्ले नष्ट कराये नगर मजिस्टेªट द्वारा आर0डी0सी0 स्थित वीकानेर वाला में खाद्य पदार्थो की सैम्पलिगं करायी गयी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नन्दग्राम में 6 कुन्तल रसगुल्लों का विनिष्टीकरण कराया गया 35 किलो फिंगर चिप्स चाउमीन साॅस 40 लीटर को मानक के अनुरूप न पाये जाने एवं कलर की अधिकता के कारण विनिष्ट कराया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment