उदयमान सूर्य के अघ्र्य के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन Chhath Maha Parva culminating with Udayan Sun in Arghya



गोपालगंज, संवाददाता उदयमान सूर्य के अघ्र्य के साथ ही आज सूर्य उपासना का छठ महापर्व आज समाप्त हो गया । व्रतधारियों ने व्रत खोलकर एक दूसरे से गले मिले साथ ही बड़ों का आर्शीवाद लिया । 

गोपालगंज जिले में पिछले चार दिन से शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व का समापन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के बीच हुआ । कल शाम को अस्तलगामी सूर्य को अध्र्य के दौरान जिले के सभी मार्गो पर भारी भीड़ उमड़ पड़ने कारण जाम की स्थिति देखने को मिली वहीं घाटों की सज-धज्जा आकर्षण का केंद्र बना रहा । 
जिले के मीरगंज, हथुआ, बथुआ बाजार, बरौली, थावे तथा भोरे में जगह - जगह जाम की स्थिति से लोगों को जुझना पड़ा । कई जगह घंटों ट्रैफिक जाम रही । 

सवनहा गांव में छठ के मौके पर गांव के सभी युवक एक साथ मिलकर व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभावे, वहीं दूर - दराज नौकरी करने वाले सभी छठ पर्व पर गांव में आकर आनन्द का अनुभाव प्राप्त करते हैं । गांव के युवक सुमंत तिवारी का कहना है कि गांव में आकर त्योहार मनाने का जो आनन्द है, उसे किसी अन्य जगह पर प्राप्त नहीं किया जा सकता । यहां गांव के पोखर पर व्रतधारियों के साथ सभी युवक व बुजुर्ग भी शाम और सुबह पहुंच कर छठ मईया से आर्शीवाद प्राप्त करते हैं । इस मौके पर सभी गांववासी मिल कर हंसी-खुशी यह त्योहार मनाते हैं । 

गांव के लोगों का कहना है कि सूर्य उपासना का यह पर्व पुत्र प्राप्ती के लिए औरतें करती हैं, लेकिन धीरे - धीरे कुछ पुरूष भी अब करने लगे हैं । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment