गाजियाबाद, ( संवाददाता ) गाजियाबाद पुलिस लाईन में शहीदों के लिए स्मृति दिवस का आयोजन किया गया । इस मोके पर एसएसपी हरि नारायण सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया ।
एसएसपी ने पहले शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि शहीद जवानों ने प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है । पुलिस विभाग इनके परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा ।
एसएसपी ने कहा कि गाजियाबाद की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए और अच्छे प्रयास कर रहे है गाजियाबाद पुलिस ने त्यौहारों पर अच्छी, बेहतर सुरक्षा मुहैया कराई है सब पुलिस टीम ने अच्छा काम किया है । गाजियाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है ।
पुलिस की जनता में छवि अच्छी बनाने के लिए गाजियाबाद के एसएसपी रोज कुछ ऐसा करते दिख रहे है कि जिस से पुलिस की छवी मित्र, दोस्त जैसी लगे ।
पुलिस विभाग द्वारा इनामी अपराधियों से मुठभेड़ हुई और उन्हें गिरफ्तार कर के जेल भेजा गया । गाजियाबाद पुलिस शोशल मीडिया पर भी काफी नजर बनाई हुई है गाजियाबाद की जनता के मन मे सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाया जा रहा है । इस मौके पर पुलिस के बहादुर जवानों के परिवार वालो को शाल ओढा कर , धन राशी देकर के सम्मानित किया गया ।




0 comments:
Post a Comment