वीके सिंह ने 50 करोड रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया VK Singh inaugurated development works worth Rs. 50 crores



लोनी,   लोनी नगरीय क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, आरसीसी नाले नालियां, खड़ंजे एवं इंटरलॉकिंग टायल्स से रास्तों का निर्माण होगा। जबकि मुख्य मार्गों के बीच डिवाइडर एवं फुटपाथ बनाए जाएंगे। जबकि लोनी की श्मशान का सौंदर्यीकरण आदि कार्य होंगे। शनिवार को क्षेत्रीय सांसद व विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह एवं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विकास कार्यों का बटन दबाकर सामूहिक उद्घाटन किया। इस मौके पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के नजदीक होने के बाद भी लोनी अति पिछड़ा क्षेत्र है। उन्होंने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील की।

पाबीसादकपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि लोनी का भी दिल्ली की तर्ज पर संपूर्ण विकास कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अगर किसी विकास कार्य में घटिया निर्माण सामग्री एवं अनियमिता नजर आए तो वे उसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक या उनसे करें, ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहतर हो। उन्होने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर नगर पालिका ईओ डॉ. डीके राय ने विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, एसडीएम अतुल कुमार यादव, तहसीलदार अजीत परेश, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी, पालिका चेयरमैन मनोज धामा, पूर्व चेयरमैन डॉ. विनोद बंसल, चैनपाल सिंह, अनूप बैसला, करतार सिंह, डॉ. प्रमेन्द्र सिंह, प्रशांत कुमार, डॉ. सुदेश भारद्वाज, रुपेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
अंधूरी सीवर लाइन पूरी होगी
केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि लोनी के रूपनगर एवं बलरामनगर आदि कॉलोनियों में अधूरी सीवर लाइन को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से 40 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए हैं। जबकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 12 करोड़ रुपये की अनुदान राशि केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है। इसके अलावा नगर में साफ सफाई के लिए प्रदेश सरकार से 88 वाहन कूड़ा कचरा उठाने के लिए लोनी नगर पालिका को दिए जा रहे हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment