गैंगस्टर में वाछिंत दो भूमाफिया गिरफ्तार gangster arrested in Mafia



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह करीब  9.15 बजे उत्सव भवन रेलवे रोड से अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामे यादव निवासी बी - ब्लॉक  विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा रामे यादव पुत्र स्वं0 रुमाल सिंह निवासी निवासी बी - ब्लॉक  विजयनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है । जो सरकारी जमीन व खाली पडे प्लॉट पर कब्जा करते थे । उक्त अपराधी थाना विजयनगर गाजियाबाद के मुकदमा अपराध संख्या 1653/17 धारा 2/3 गैगस्टर ऐक्ट मे वाछिंत थे । 

एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से देशी तमंचा बरामद  - थाना लोनी पुलिस ने कल रात निठौरा रोड मलिस सिटी से अभियुक्त इरशाद उर्फ कट्टा पुत्र मौ0 शौकत निवासी राशिद अली गेट  गली नं0-2 मौहल्ला जमालपुरा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।  जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर मय  जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । 

एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक छूरी तथा एक बाईक बराम -  थाना सिहानीगेट पुलिस कल शाम आशाराम बापू आश्रम के पास नंदग्राम से अभियुक्त अरुण पुत्र रामप्रसाद निवासी छलैरा थाना श्याना बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया है ।  जिसके कब्जे से एक छूरी व एक बाईक प्लसर मुकदमा अपराध संख्या 238/17 धारा 379 भादवि थाना सिहानीगेट से सम्बन्धित बरामद हुई है । 

एक गिरफ्तार कब्जे से एक चाकू, 2किलो डोडा चूरा बरामद -  थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने कल देर रात  वन विभाग गेट से करीब 20 मीटर लालबाग से अभियुक्त रिंकू पुत्र ब्रहम सिंह निवासी गौहरा आलमगीर थाना बाबूगढ जनपद हापुड हाल-पता दृडी-317 गली नं0-6 शिव विहार करावल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से एक चाकू व 2 किलोग्राम डोडा चूरा नाजायज बरामद हुआ है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment