गाजियाबाद, ( संजय त्रिपाठी ) गाजियाबाद मेयर सीट महिला हो गई है । इससे सभी पार्टियों के पुरूष नेता जो मेयर पद पर चुपाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब निराशा हाथ लगी है । सबसे ज्यादा मायूसी भाजपा नेताओं में छायी हुई है । बताया जाता है कि भाजपा के कुछ नेता तो लाखो रूपए अब तक पार्टी के तरफ से मेयर पद पर दावेदारी ठोकने के लिए खर्च कर दिए है । पार्टी के कई ऐसे नेता है जो पूरी तरह से टिकट पक्की मानते हुए तथा प्रदेश स्तर पर अपनी गोटी बैठाने का दावा करते हुए तैयारी में लगे थे, लेकिन आरक्षण की सूची जारी होने से उन्हें गहरा झटका लगा है ।
इसी तरह कांग्रेस, सपा और बासपा के नेताओं की तैयारी भी धरी की धरी रह गई । कई मेयर पद के दावेदारी को लेकर पिछले छह माह से तैयारी कर रहे थे, उन्हें लाखों की चोट लगी है । बताया जा रहा है कि भाजपा के एक नेता जो प्रदेश में अच्छी पकड़ बना रखे है, उनके एक साथी प्रदेश में मंत्री भी है वे अब भी सीट को लेकर कुछ कराने की जुगाड़ में लगे हैं, क्योंकि अब तक मेयर पद के चुनाव लड़ने के लिए मोटी रकम उन्होंने खर्च कर दिया है ।
वैसे भाजपा में महिलाओं की भी एक लंबी लिस्ट है । इस पार्टी में महिला नेत्रियों भारी - भारखम फौज देखते हुए टिकट को लेकर भारी खींचतान होने की संभावना दिखाई दे रहा है । वैसे भी इस चुनाव में वार्ड में पार्षद और नगर में मेयर को लेकर सबसे ज्यादा लोगों में भाजपा टिकट को ही लेकर मारामारी मची हुई है । इस बार का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है ।



0 comments:
Post a Comment