तीसरे मैच में सीरीज अपने - अपने नाम करने उतरेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया - india vs australia t20





नई दिल्ली: दूसरे मैच में आठ विकेट से जीत के साथ बराबरी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तीन-20 मैचों की सीरीज को रोमांचक बना दिया है. सीरीज में शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की नजरें अब सीरीज अपने नाम करने पर है. रांची में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि गुवाहाटी में खेला गया दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच साबित होगा.



इन सब से इतर तीन मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं लेकिन अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 सीरीज जीतने का कारनामा करेगी. भारत अगर मैच जीत जाता है तो 70 साल में ऐसा पहली बार होगा, जब वह ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज (तीनों फॉर्मेट) में हराएगा.

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली पिछली तीनों सीरीज में लगातार जीत हासिल की है. इस दौरान उसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया, इसके बाद इसी साल अपने देश में टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. वहीं हाल ही में भारत ने वनडे सीरीज में कंगारुओं को 4-1 से धूल चटाई है.

इसके अलावा इस हार या जीत से टीम इंडिया की आईसीसी रैंकिंग पर भी खासा असर पड़ेगा. ICC टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया फिलहाल पांचवीं पोजिशन पर है. अगर भारत आखिरी मैच जीत जाता है तो उसकी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जीतने पर टीम इंडिया छठी पोजिशन पर पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया पांचवे पायदान पर जगह बना लेगा.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment