वाहाटी: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही जिसके कारण मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त मिली. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हारने के बाद कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमारी बल्लेबाजी अच्छी थी. शुरुआत में मुश्किल हुई. उन्हें भी मुश्किल हुई लेकिन ओस पड़ने के बाद विपक्षी टीम मैच हमसे दूर ले गई. जब परिस्थितियां हमारे पक्ष में नहीं होती तो मैदान पर 120 फीसदी देना होता है. यह रवैया मायने रखता है और टीम इसे अपनाती है." उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ की तारीफ की. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने चार ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट लिए.
उन्होंने कहा, "मैदान पर ओस आ जाने के बाद मैच पर नियंत्रण बनाना मुश्किल हो गया. हमें एक टीम की तरह मुकाबला करना था लेकिन जब हालात आपके साथ नहीं होते हैं तो आपको अपना 120 प्रतिशत मैदान पर देना होता है. बल्लेबाज के तौर पर आपके पास दो काबिलियत होती हैं, आपको पहले बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होता है और फिर मैदान पर बढ़िया फील्डिंग दिखानी होती है." चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ने वाले जेसन बेहरेनडोर्फ की कोहली ने जमकर तारीफ की.
कोहली ने कहा, "रोहित को उसने जो गेंद कराई वह बेहतरीन थी. उसकी लाइन और लेंथ बढ़िया थी. उसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया. सही गेंदबाजी करने का उसे पूरा श्रेय मिलना चाहिए. आज उनसे टॉप का प्रदर्शन किया." इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अगला मैच हैदराबाद में 13 अक्टूबर को खेला जाएगा.
उधर, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वार्नर ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बहुत अच्छा लगा. हमने बढ़िया शुरुआत की. बेहरेनडोर्फ ने बढ़िया बॉलिंग की और चार विकेट लिए. जिम्पा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. यह विकेट बहुत अच्छा था."



0 comments:
Post a Comment