गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन मे जनपद मे दीपावाली त्यौहार को देखते हुए मिठाईयो एवं अन्य खाद्य पदार्थो में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजों को मिलाने के विरूद्व सघन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कई कुन्तल मिलावटी मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थो को आकस्मिक छापो के दौरान नष्ट कराया जा चुका है।
खाद्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमे निरन्तर सघन जाॅच कर रही है। पिछली रात खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मारे गये छापे मे ग्राम कलछिना तहसील मोदीनगर में नकली व मिलावटी मावा की गाडी पकडी गयी जिसमें 35 कुन्तल मावा पकडा गया । इसी प्रकार से भाटिया मोड पर 50 किलो रंगीन रसगुल्ला नष्ट कराया गया।



0 comments:
Post a Comment