आगाामी त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बैठक सम्पन्न Meeting to maintain peace arrangement during Agaami festivals



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दियें है। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस आशय की बैठक में पुलिस अधिकारियों से कहा कि दीपावाली को देखते हुए बाजारों में भीड-भाड ज्यादा होगी अतः ऐसे स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति अनिवार्य रूप बनाई रखी जाये। बाजारों मे जहाॅ पर लाईटे खराव है वहाॅ पर लाईटे ठीक करा दी जाये व नीचे लटके तारों को तत्काल ठीक कराया जाये। पटाखों व पोलिथिन की विक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाये।

जिलाधिकारी ने छठ पूजा के चिन्हित घाटों व स्थलो की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा आवागमन के रास्ते आदि के मरम्मत कराने के निर्देश जी0डीए0 व नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि नदी के किनारे छठ पूजा वाले स्थलो की ओर जाने वाले रास्तो की मरम्मत करा दी जाये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर इन्द्रिरापुरम व मधुमवन बाबूधाम की स्ट्रीट लाईटे  ठीक कराने के निर्देश जी0डी0ए0 को दिये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षय एचएन सिंह एस0पी0 सिटी आकाश तोमर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिह, अपर जिलाधिकारी नगर, प्रीति जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रेम रंजन सिंह, सहित सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर निगम व गाजियाबाद विकास प्राधिकारण के अधिकारी भी उपस्थित थे।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment