शिकायत मे शिथिलता बरतने पर 6 अधिकाकरयो व कर्मचारियों प्रतिकूल प्रविष्टि दी
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आर0जी0आर0एस0 के लम्बित प्रकरणों का समयवद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित इस आशय की एक बैठक में कहा कि विभागो के नोडल अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करे तथा अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों व सन्दर्भो का ससमय निस्तारण करे तथा वस्तु स्थिति से अवगत कराये। उन्होने कहा कि भूमि सम्बन्धी विवादों के प्रकरण उप जिलाधिकारी को भेजे जाये जो स्थानीय पुलिस के सहयोग से निस्तारण सुनिश्चित करायेगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से स्पष्ट किया कि शिकायत का निस्तारण ही पर्याप्त नही है बल्कि उसका निस्तारण भी गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिये। इसमें शिथिलता किसी स्तर पर वरदास्त नही की जायेगी। जहाॅ पर शिथिलता मिलेगी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जन शिकायतो एवं समस्याओ का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः इसे विभागीय अधिकारी गम्भीरता से लेकर समयान्तर्गत अपने विभागीय प्रकरण निस्तारित करे उन्होने कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एव नियामानुसार होना चाहिए।ं शिकायत का निस्तारण होने पर शिकायत कर्ता को अवश्य सुचित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागो से प्राप्त होने वाली विभागीय उच्च अधिकारी के हस्ताक्षर से आनी चाहिएं। अपूर्ण एवं असन्तोंषजनक निस्तारण आख्या भेजने पर सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतो के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर 5 अधिकारियों एवं एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। उन्होने तहसील समाधान दिवस में आम जनता की प्राप्त शिकायतो पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच करने के उपरान्त पे्रषित आख्या का अन्य विभागो से सत्यापन कराने की प्रक्रिया में तहसील मोदीनगर के ग्राम रोरी के निवासी श्री निसार अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन के प्रार्थना पत्र पर डा0 मुन्शी लाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजियाबाद द्वारा की गयी जांच के उपरान्त पे्रषित आख्या का सत्यापन जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी से करायें जाने के उपरान्त पाया गया कि डा0 मुंशी लाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दुकानों को सील करायें जाने के सम्बन्ध में पे्रषित की गयी भा्रमक आख्या के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की गयी हेै।
श्री चरण सिंह पुत्र नत्थन सिंह निवासी ग्राम भटजन तहसील मोदीनगर द्वारा दिनांक 05 -9-2017 को तहसील दिवस मोदीनगर में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया जिस पर श्री अलीजान क्षे़त्रीय लेखपाल क्षेत्र भटजन तहसील मोदीनगर द्वारा दिनांक 14.09.2017 को आख्या प्रस्तुत की गयी। कि विपक्षीगण द्वारा चल रहे रास्ते पर दीवार लगा रखी थी, को हटा लिया गया है। वर्तमान में कोई रास्ता अवरूद्व नही है। आख्या का सत्यापन जिला समाज कल्याण अधिकारी से कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी आख्या में अवगत कराया गया के रास्ते की दीवार मौके पर पायी गयी जो पूरी तरह से नही हटायी गयी। शिकायत कर्ता शिकायत से सन्तुषट नही है। श्री अलीजान क्षेत्रीय लेखपाल क्षेत्र भटजन तहसील मोदीनगर को दी गयी भ्रामक आख्या के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की गयी है।
इसके अतिरिक्त आई0जी0आर0एस0 प्रणाली के अन्तर्गत पोर्टल पर डाले गये सन्दर्भो को नियमित रूप से माॅनिटरिंग न किये जाने पर डा0 अशोक राणा जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, श्री अजय शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक निदेशक मत्सय गाजियाबाद, श्रीमती पूजा सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फरीदनगर को भविष्य के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी है।


0 comments:
Post a Comment