सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया आतंकी आतंकी जैश ए मोहम्मद का ऑपरेशनल हैड - jammu and kashmir jaish e mohammed operational head khalid killed by security forces in ladoora





नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जैश आतंकी के मारे जाने की खबर है. मारा गया आतंकी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल हैड बताया जा रहा है और इसका नाम खालिद है. इससे पहले खबर थी कि गोली लगने से यह आतंकी घायल हुआ है. आतंकी खालिद एक घर में छिपा था और सुरक्षाबलों ने इस जैश आतंकी को चारों तरफ से घेर लिया था. दरअसल सोमवार सुबह बारामूला के लाडुरा में सुरक्षाबलों ने बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए आतंकियों को घेर लिया था.



गौरतलब है कि 3 अक्टूबर (मंगलवार) को श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.इस फिदायीन हमले के बाद सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया. हालांकि बीएसएफ के एक एएसआई बीके यादव शहीद हुए और बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए. ये आतंकी मंगलवार तड़के ग्रेनेड फेंकते हुए कैंप में घुसे. जहां हमला हुआ, उसको श्रीनगर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है. बाद में खबर आई कि आतंकियों का निशाना श्रीनगर एयरपोर्ट था लेकिन वहां की कड़ी सुरक्षा की वजह से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके तो उन्होंने बीएसएफ कैंप को निशाना बनाया था.


इससे पहले 2 अक्टूबर को ही भारतीय थलसेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया और इस दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment