ऐक्टर कमाल खान का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, लोगों ने बताया बेस्ट दिवाली गिफ्ट - KRK Twitter Account Suspend



अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स के लिए मशहूर कमाल आर खान (केआरके) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है।

खुद को सबसे अच्छा फिल्म समीक्षक मानने वाले केआरके किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले अपना रिव्यू देते हैं। हालांकि, फिलहाल किसी को यह पता नहीं है कि उनका अकाउंट किस वजह से सस्पेंड किया गया है।

बता दें, हाल ही में केआरके ने आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का रिव्यू दिया था। जहां कई लोग फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं केआरके ने इस फिल्म को बेकार बताया था। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद केआरके ने इसकी भड़ास फेसबुक पर निकाली और कहा कि उन्होंने उस अकाउंट पर मेहनत की थी, तब जाकर उनके 6 मिलियन समर्थक हुए थे लेकिन लगता है कि ट्विटर को आमिर खान चलाते हैं, तभी तो बड़ी आसानी से उन्होंने उनका अकाउंट बंद करवा दिया। केआरके ने यह भी कहा कि उनकी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल भी है। वह वहां भी उनकी फिल्म के बारे में बोलेंगे।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment