अपनों ने ही किया था नर्स से गैंगरेप Nurse had committed gangrape



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना सिहानी गेट सिकरोड़ के पास 22 सितम्बर को नर्स से गैंगरेप के बाद लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है । शराब के पैसों के लिए दो मौसेरे भाईयों ने ही सुनसान रास्ते से युवती को खेत में खींचकर ले गए थे ओर दोनों ने वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई की और मोबाइल लूटकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर नाले से टूटा मोबाइल बरामद कर लिया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 12 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी हरि नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार रात नंदग्राम आश्रम कट से मोहित उर्फ राहुल जाट निवासी दुहाई और उसके मौसेरे भाई अंकित जाट निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों का तीसरा साथी कपिल निवासी सिकरोड़ अभी फरार है।
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी दोस्त हैं और एक दवा कंपनी में काम करते हैं। वारदात के दिन 22 सितंबर को फैक्टरी से निकलने के बाद दोनों आरोपियों ने कपिल के साथ शराब पी। बारिश होने के कारण कपिल घर जाने लगा और दोनों मौसेरे भाई अंकित व मोहित को और शराब पीने के लिए सिकरोड़ से अटौर सुनसान रोड पर राहगीर से लूटपाट की सलाह दे दी। इतना बताकर कपिल वहां से चला गया।
रात 9ः30 बजे दोनों ने ड्यूटी से लौट रही 25 वर्षीय नर्स को खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। बदमाशों ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसी की मोबाइल से बनाई अश्लील क्लीपिंग वायरल करने की भी धमकी दी थी। जबकि बदमाशों ने अश्लील वीडियो बनाई ही नहीं थी।
एसएसपी का कहना है कि आरोपी अंकित वर्ष 2010 में चोरी के मामले में जेल गया है। दोनों आरोपी नशे के लिए छुटपुट वारदात करते हैं। मोहित आठवीं और अंकित नौवीं पास है। घटना के सवा घंटे बाद पीड़िता के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन दुहाई में मिली। इसके बाद से मोबाइल लगातार बंद मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निशानदेही पर दुहाई के पास रेलवे के नाले से पीड़िता का क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किया गया।
एसएसपी ने बताया कि मोबाइल के अंतिम लोकेशन दुहाई में मिलने के बाद दुहाई और उसके आसपास की कॉलोनियों व गांवों को खंगाला गया। पीड़िता के बताए नाम के युवकों और उनकी गतिविधियों को ट्रेस किया गया। घटनास्थल के पास के गांव गढ़ी, सिकरोड़ और कॉलोनियों में पुलिस ने छानबीन की।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment