गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने कल शाम रेलवे फाटक बेहटा गांव को जाने वाले पगडंडी से एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस के अनुसार कल शाम रेलवे फाटक बेहटा गांव के तरफ जाने वाले पगडंडी पर चेकिंग के दोरान एक बाईक सवार पुलिस को देखकर पीछे मुड़ कर भागने लगा । उस पर संदेह होने पर उसका पीछा किया गया तभी उसने पुलिस दल पर फायर कर दिया । पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घेर कर दबोच ली ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र सुरति निवासी मेहरामपुर थाना खेखड़ा जनपद बागपत है। पुलिस ने इसके कब्जे से कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, 4 जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस बरामद हुआ है।
चोरी की योजना बनाते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इंदिरापुरम पुलिस ने आज दोपहर करीब 12.40 बजे शनि मंदिर के पास वैशाली से अभियुक्त आरिफ मलिक पुत्र अली हुसैन निवासी जयराम नगर थाना धनारी जनपद संभल तथा ताहिर पुत्र नवीश निवासी भमरिया थाना कलवारी जनपद बस्ती हाल पता- आदर्शनगर खोदा कॉलोनी थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो चाकू व एक रोड लोहे की बरामद हुई है।
प्रतिबंधित मांस सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार - थाना भोजपुर पुलिस ने कल शाम ग्राम कलछीना से अभियुक्त आसिफ पुत्र आलमगीर निवासी ग्राम कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा शाहआलम पुत्र आलमगीर निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 50 किलोग्राम गौमांस, एक जिन्दा बछड़ा, चार छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक तराजू मय बाट, एक लकड़ी गट्ठा, दो रस्सी आदि बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment