गाजियाबाद, ( संवाददाता ) मंडी समिति गाजियाबाद में कृषकों एवं व्यापारियों को जागरूक करने व प्रोत्साहित करने तथा योजना का सुचारू रूप से संचालन करने हेतु ई-नैम दिवस का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन में लगभग 100 किसानों व 25 व्यापारियों ने भाग लिया । ई-नेम दिवस पर इस गोष्ठी में 3 व्यापारियों एवं एक कृषक को ई-नेम श्री एवं ई-नेम कृषक श्री की उपाधि तथा शाल देकर सम्मानित किया गया।
ई-नाम श्री की उपाधि प्रमाण पत्र व शाल गोविंद पुरम मंडी में कार्यरत व्यापारी श्री नितिन गर्ग पुत्र राकेश कुमार- फर्म मै० किशन लाल एण्ड संस, राम कुमार पुत्र हरपाल सिंह फर्म - मैं० जय मां ट्रेडिंग कंपनी तथा सन्दीप कुमार पुत्र श्री नानक चंद फर्म मै० शिव शक्ति ट्रेडर्स को दिया गया । ई- नाम कृषक श्री की उपाधि प्रमाण पत्र व शाल कृषक श्री धर्मेन्द्र कुमार पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह निवासी गांव निस्तोली को देकर सम्मानित किया गया है।




0 comments:
Post a Comment