वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग के तीसरे सीजन के लिए सोमवार को नीलामी शुरू - pbl badminton players auction begins





हैदराबाद : वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन के लिए सोमवार को नीलामी शुरू हो गई. नीलामी में पीवी सिंधू, साइना नेहवाल और के श्रीकांत अपनी पुरानी टीमों में बरकरार हैं. पीवी सिंधू चेन्नई स्मेशर्स से, तो साइना नेहवाल और के श्रीकांत अवध वॉरियर्स से खेलेंगे. इन्हें इनकी पुरानी टीमें वापस अपने साथ रखने में कामयाब रही हैं. हालांकि इन्हें इसके लिए कितनी रकम दी गई है, इसका खुलासा जल्द होगा. नीलामी में इस साल देश और दुनिया के 120 खिलाड़ी शामिल हुए. वर्ल्ड नम्बर-1 डेनमार्क के विक्टर एलेक्ससेन, महिला वर्ल्ड नम्बर-1 ताइवान की ताए जू यिंग, रियो ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन और भारत की स्टार पीवी सिंधु के लिए सबसे अधिक बोली लगने की उम्मीद है.


तय नियम के  अनुसार, प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 2.12 करोड़ रुपए खर्च करने की आजादी होगी. एक प्लेयर को खरीदने पर एक टीम अधिकतम 71 लाख रुपए खर्च कर सकती है.  इस साल टीमें छह करोड़ रुपये के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी.


इस साल 10 ओलम्पिक पदकधारी, जिनमें तीन एक से अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं. हाल ही में समाप्त बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2017 में पदक जीतने वाले आठ खिलाड़ियों के साथ नीलामी में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. नीलामी में भारत के शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र होगी.


मजेदार बात यह है कि इस साल इस लीग में चीन का भी प्रतिनिधित्व होगा. इस साल वर्ल्ड नम्बर-11 पुरुष खिलाड़ी तियान होवेई खुद को इस प्रतिस्पर्धा में झोंक रहे हैं. वोडाफोन पीबीएल-3 में इस साल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इस साल दो नई फ्रेंचाइजी टीमें लीग से जुड़ रही हैं. यह 22 दिसम्बर को शुरू होगी और 14 जनवरी, 2018 को समाप्त होगी. इस साल इसके मैच मुम्बई, हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी के अत्याधुनिक खेल परिसरों में खेले जाएंगे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment