पेंशनर जीवन प्रमाण-पत्र कोषागार व बैंक में जमा करे Pensioner's Life Certificate deposited in Treasury and Bank



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया है कि कोषागार गाजियाबाद से जवाहर भवन योजना के अन्तर्गत बैंको से सीधे पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेशनरों को यह सुविधा प्रदान की गई है कि पेशनर को सेवानिवृति के उपरान्त प्रथम भुगतान की तिथि के 01 वर्ष पश्चात जीवित प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता होगी। 

पेंशनर यदि सेवा निवृति के पश्चात अपना जीवित प्रमाण पत्र किसी कारण वश देने में असमर्थ है तो वह अपनी सुविधानुसार 01 वर्ष पूर्ण होने के पूर्व अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा कर सकता है और ऐसी स्थिति में उन्हें अपना अगला जीवित प्रमाण पत्र जिस माह में प्रमाण पत्र दिया जा रहा है के 01 वर्ष के अन्दर जमा करना होगा इस व्यवस्था से पंेशनर को किसी निश्चित अवधि में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की बाध्यता के स्थान पर वर्ष में कभी भी जीवित प्रमाण पत्र दिये जाने की सुविधा प्राप्त हो जायेगी। 

स्थायी रूप से विंकलाग एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त पेंशनर्स जिन्हे कोषागार में उपस्थित होने में कठिनाई होती है उनके घर जाकर जीवित प्रमाण पत्र दिये जाने की व्यवस्था पहले से ही शासनादेश संख्या-ए-1-137/दस 2012-10  42/2010 दिनाक 07 फरवरी 2012 में है गम्भीर बीमारियों से ग्रसित पंेशनर जो चलने फिरने में असमर्थ है पर भी इस व्यवस्था को लागू किया जाता है। पेंशनर को जीवित प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश में स्थित उस बैंक के प्रबन्धक जिसमें पेंशनर का खाता है को भी शासनादेश संख्या-ए-1-1995/दस-2003-10 23/95 दिनाक 21 नवम्बर 2003 द्वारा अधिकृत किया गया है इसी क्रम में यह व्यवस्था भी की जाती है कि जो पेंशनर प्रदेश के बाहर निवास कर रहे है वे अपना जीवित प्रमाण पत्र अपने रहने के स्थान पर स्थित उस बैक जिसमें उसका पेंशन खाता खुला है की किसी भी शाखा प्रबन्धक से प्रमाणित कराकर मूल बैंक जहा उनकी पेंशन आहरित कर कोषागार द्वारा भेजी जाती है के माध्यम से कोषागार को उपलब्ध करा सकते है 

अतः उपरोक्त व्यवस्था के अन्तर्गत सभी पेशनरों से अनुरोध है कि अपना जीवन प्रमाण पत्र पेंशन प्राप्त करने वाली बैक या कोषागार में स्वय उपस्थित होकर प्रस्तुत करने का कष्ट करें। कोषागार में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले पेंशनरों से अनुरोध है कि वह अपनी पेशन बुक व बैक की पास बुक आधार कार्ड एवम मोबाईल फोन साथ लाये।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment