महिला एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कियान्वयन में तेजी लाने की जरूरत।
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा है कि जन स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिताओं में है अतः स्वास्थ्य समबन्धी सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाये। महिला एवं बाल स्वास्थ कार्यक्रमों पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं नियमित टीकाकरण के कार्यो में निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही थी। उन्होने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो तथा प्राथामिक स्वास्थ्य केंन्द्रो पर जनसामान्य को वेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जारूरत पर बल देते हुए कहा कि सभी सरकारी चिकित्सालयों में साफ सफाई, बिजली, पानी, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ व चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित की जायें। उन्होने मुुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एम0के0 गुप्ता को संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दियैं
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी श्री गुप्ता ने बताया है कि जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में इस वर्ष अप्रैल से सितम्बर तक 10 लाख 72 हजार 29 बाहय रोगियों को उपचार किया गया है। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में उपचारित बाहय रोगी की संख्या से 1 लाख 56 हजार 470 अधिक है। उन्होने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत कुल 8009 संस्थागत प्रसव हुए है जिनमें से 7009 महिला लाभार्थियों को अनुमन्य धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने योजना में और अधिक गति लाने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अप्रैल से सितम्बर 2017 तक जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में 96360 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जाॅच की गयी तथा उनका निःशुल्क उपचार एवं दवाईयाॅ उपलब्ध करायी गयी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 44102 गर्भवती महिलाओं का टी0टी0 टीकाकरण किया गया
जिलाधिकारी ने टीकाकरण कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिन विकास खण्डों मे टीकाकरण की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नही हो पायी है वहाॅ पिछले बैकलाॅग को पूरा करते हुए तेजी से कार्य कराया जाये अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में 49439 बच्चोें को टीकाकरण करके उन्हे पूर्ण प्रतिरक्षित किया गया है। जो कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रशिक्षण के सापेक्ष आशा गृह भ्रमण की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि गृह भ्रमण करने वाली आशाओं की संख्या 431 है गृह भ्रमण प्रपत्र के अनुसार आशा भुगतान की स्थिति के सम्बन्ध में सी0एम0ओ0 ने बताया कि माह सितम्बर तक कुल जमा फार्म 4996 के सापेक्ष 4492 का भुगतान कर दिया गया है।
बैठक में जिला एम0एम0जी0 चिकित्सालय तथा जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment