दीवाली पर राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश Presidential greetings on Diwali



नई दिल्ली,  ( विशेष संवाददाता )  राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने देशवासियों को दीवाली की पूर्व संध्या पर बधाई दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा है, ‘दीवाली के हर्ष और उल्लास भरे शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

दीवाली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। इस त्योहार पर हम सब मिलकर ऐसे प्रयास शुरू करें जिनसे जन-जन के जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला हो तथा प्रेम और भाईचारे का प्रकाश फैले। इसके लिए, हम अपनी खुशियाँ जरूरतमन्द लोगों के साथ बांटें।

आइए, हम सभी स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त तरीकों से दीवाली मनाने का निश्चय लें। साथ ही पूरे देश और समाज को स्वस्थ, समृद्ध और संवेदनशील बनाने का भी हम संकल्प करें।’


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment