वॉशिंगटन: एक प्रमुख रिपब्लिकन सांसद ने आगाह किया है कि दूसरे देशों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आवेशपूर्ण धमकियां अमेरिका को ‘‘तीसरे विश्वयुद्ध की राह पर’’ ले जा सकती है. विदेशी संबंध पर सीनेट की शक्तिशाली समिति के अध्यक्ष बॉब कॉर्कर ने अपनी ही पार्टी के मौजूदा राष्ट्रपति के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुये रविवार (8 अक्टूबर) को कहा कि अपने दफ्तर को ‘रियेलिटी शो’ की तरह चला रहे हैं. पूर्व सहयोगियों के बीच सार्वजनिक झगड़े से ट्रंप का विधायी एजेंडा भी प्रभावित हो सकता है क्योंकि ईरान परमाणु करार और कर सुधारों को पारित कराने के लिये कॉर्कर का वोट बहुत अहम है. कॉर्कर ने कहा, ‘‘इससे मुझे चिंता होती है. उनसे किसी को भी चिंता होनी चाहिये जो हमारे देश के बारे में सोचता है.’’
क्यूबा के कम्युनिस्ट क्रांतिकारी नेता चे ग्वेरा की बेटी को डर है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पागलपन से मानवता नष्ट हो सकती है. ग्वेरा की सबसे बड़ी बेटी डॉ. अलीदा ग्वेरा मार्च ने अमेरिका पर लोगों की ताकत को कुचलने के लिए युद्ध का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया. ग्वेरा परिवार के लिए अक्सर प्रवक्ता के रुप में नजर आने वाली 57 वर्षीय अलीदा ने क्यूबा की राजधानी हवाना में एक साक्षात्कार में वीक से कहा, ‘‘इन व्यक्ति के पास मानवता को नष्ट करने की बहुत ताकत है और हम उस मानवता का हिस्सा हैं. यही समस्या है. यह कि उनके पास ताकत है, स्वविवेक नहीं.’’
जब उनसे पूछा गया कि वह दस साल बाद क्यूबा को कहां देखती हैं, अलीदा ने कहा, ‘‘यह अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति के पागलपन पर काफी निर्भर करता है.’’ उन्होंने ट्रंप की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘हम अहसास नहीं करते या अहसास करना नहीं चाहते कि हम अपने ही ग्रह को नष्ट कर रहे हैं.....हम जो विध्वंस करने जा रहे हैं वह इससे पहले की निष्क्रियता है और सत्ता में इस तरह के पागल व्यक्तियों के रहने से चीजें और जटिल हो जाती हैं.’’



0 comments:
Post a Comment