संपत्ति के लिए बेटे ने ली मां की जान Son of Lee's mother for property



नोएडा,  (भाषा) नोएडा में एक पुत्र द्वारा संपत्ति के लिए अपनी मां को मार डालने का एक मामला सामने आया है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि 70 वर्षीय शांति देवी सेक्टर 11 में रहती थीं। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जनपद की रहने वाली थीं।

सिंह ने बताया कि आज सुबह शांति देवी का शव उनके घर में लहूलुहान अवस्था में मिला ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शांति देवी के छोटे बेटे हीरालाल ने अपने बड़े भाई गणेश को नामित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला के गहने और पन्ना में स्थित एक प्लाट को हड़पने के लिए गणेश ने अपनी मां की हत्या कर दी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment