मुंबई. (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों बेहद दुखी हैं।
शशांक घोष निर्देशित वीरे दी वेडिंग की शूटिंग पिछले दिनों हुई है।
इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया काम कर रही हैं।
सोनम पिछले कुछ दिनों से दुःखीं हैं।
फिल्म वीरे दी वेडिंग के दौरान आ रही कैट-फाइट की ख़बरों का ज़वाब देते हुए एक पोस्ट भी लिख चुकीं हैं।
सोनम ने कहा कि जो काम उन्होंने किया ही नहीं उसका इल्ज़ाम लगाया जा रहा है।
सोनम ने मीडिया में आ रही उनकी फिल्म से जुड़ी ख़बरों पर दुःख और नाराजगी जताई।
सोनम ने कहा,“मेरे अनुसार वह लेख एक महिला ने लिखा था और यह बहुत ही हानिकारक है कि जब हम एक ऐसी फिल्म बना रहे है जहां हम यह दर्शाना चाहते है कि सभी महिलाएं एक साथ काम कर सकती हैं।
समाज में एक गलत धारणा अब भी है कि लड़कियां (औरतें) एक दूसरे के साथ काम नहीं कर सकती।
वो एक दूसरे की बुराइयां करती रहती हैं।
यह एकदम गलत है।
मुझे इसी बात का दुःख पहुंचा है।
” सोनम ने कहा , “ मैं मीडिया से हमेशा दोस्ताना संबंध रखती हूं।
कभी दुश्मन नहीं माना।
लेकिन पहली बार ऐसा लगा कि मुझ पर ऐसे कारणों के लिए हमला किया गया जो मैंने किया ही नहीं।
” सोनम ने कहा,“ उनके निजी जीवन को लेकर हमेशा कुछ न कुछ आता रहता है लेकिन वो कुछ नहीं कहतीं।
लेकिन जब वह पूरी तरह से असत्य, बनावटी और दुर्भावना से भरा कुछ लिखा गया हो तो दुःख तो होगा ही।
यह बहुत ही कायराना हरकत है।



0 comments:
Post a Comment