सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं: राहुल - sonia gandhi hospitalised tweets rahul gandhi ma is better




नई दिल्ली: शिमला दौरे पर गयीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट में परेशानी होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आईं थीं और उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  उनके बेटे और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया कि उनके पेट में दिक्कत थी और अब वह बेहतर हैं. चिंता की कोई बात नहीं वह अब काफी बेहतर हैं. अपार प्यार और कंसर्न के लिए शुक्रिया.



अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन बोर्ड) डी एस राणा ने बताया था कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं. राणा ने एक बयान में कहा, ‘सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया. उन्हें पेट में परेशानी थी और निगरानी रखने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है.’


सूत्रों के अनुसार सोनिया को शिमला से एक एयर-एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. वह छुट्टी मनाने शिमला गई थीं. सोनिया को शिमला से वापस लाने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल को भेजा गया था.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment