आखिरकार कांग्रेस ने की 9 मेयर प्रत्याशियों की घोषणा Eventually Congress announces 9 mayor candidates



गाजियाबाद से मेयर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हैं डाॅली शर्मा 

लखनऊ, ( संवाददाता )  प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज शाम अपने 9 प्रत्याशियों की धोषणा कर दी । चुनाव के नजदीक आने के साथ ही प्रदेश में मेयर, जिला पार्षद और पार्षद की दावेदारी करने वालों में बेचैनी बढ़ती जा रही थी । प्रथम और द्वितीय चरण के चुनावों की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही पार्टी पर भी शीघ्र निण्रय करने का दबाव बना हुआ था । ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने शाम को 9 मेयर प्रत्याशियों की घोषणा की । गाजियाबाद से डाॅली शर्मा को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता भी नहीं जानता है । बहुत खोजबीन के बाद पता चला है कि डाॅली शर्मा गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के अघ्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज की बड़ी बेटी है ।  
कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की उसमें 
गाजियाबाद से डॉली शर्मा मेयर प्रत्याशी 
मथुरा-वृंदावन से मोहन सिंह मेयर प्रत्याशी 
सहारनपुर से शशि वालिया मेयर प्रत्याशी 
मुरादाबाद से रिजवान कुरैशी मेयर प्रत्याशी 
बरेली से अजय शुक्ला मेयर प्रत्याशी 
झांसी से प्रदीप जैन आदित्य मेयर प्रत्याशी 
वाराणसी से सालिनी यादव मेयर प्रत्याशी 
अलीगढ़ से मधुकर शर्मा मेयर प्रत्याशी 
फिरोजाबाद से शाहजहां परवीन को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है । 
  



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment