साहिबाबाद, ( संवाददाता ) डी एल एफ पब्लिक स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने अध्यापिका सहित इटली देश में शैक्षणिक गतिविधियों का आदान - प्रदान किया । लीओन आल्बेर्ती स्कूल अबानो पडोवा मे यूरोप की प्राचीनतम संस्कृति को जानने समझने का सुअवसर प्राप्त हुआ । गीत -संगीत , नृत्य , खेलकूद , ग्रुप डिस्कशन के द्वारा उन्होने बहुत कुछ सीखा तथा उनके स्व-अनुशासन और समय-नियोजन से बहुत प्रभावित भी हुए । सिटी मेयर सर्जिओ गिओर्दानी ने पूरे दल को आमंत्रित किया तथा अच्छा समय भी व्यतीत किया । इटली के परिवारों ने इन छात्रों की मेजबानी की । एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत दोनों देशो की संस्कृति सहयोगिता को जानने का एक सुअवसर प्राप्त हुआ ।
Home / Breaking News /
Education /
Gzb /
state /
UP
/ डी एल एफ पब्लिक स्कूल के छात्रों को इटली में सीखने का मिला सुनहरा अवसर DLF Public School students get a chance to learn in Italy
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment