नगर निकाय चुनाव के मध्येनजर: डीएम ने खोडा थाना का किया औचक निरीक्षण In-charge of municipal elections: DM inspected the Khoda police station



गाजियाबाद, ( संवाददाता )   जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज जनपद के नगर निकाय निर्वाचन के लिये चल रहे नामाकन कार्य का नामाकन स्थल खोडा पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही  खोडा थाने में जाकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी औचक  निरीक्षण किया। 
उन्होने स्थानीय निकाय निर्वाचन के सम्बन्ध में थाना इन्र्चाज ध्रुव भूषण दुबे को निदेर्शित करते हुये कहा कि असमाजिक तत्वों के विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही की जाये, आवश्यकता अनुसार 107/16 तथा गुंडा एक्ट कार्यवाही की जाये। उन्होने थाना इन्र्चाज को आचार सहिता का उल्लघंन करने वालो पर कठोर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। उन्होने थाना इन्र्चाज से शस्त्र दुकानों की चैकिंग तथा जमा कराये गये असलाहों की जानकारी प्राप्त की। चैकी इन्र्चाज द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि अब तक 2 अवैध तमन्चे पकडे गये है। 22 व्यक्तियों के खिलाफ 408 लीटर अवैध शराब बेचने पर मुकदमा दर्ज किये गये है। 18 लोगो के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही का मामला विचाराधीन है जिसमे से 2 व्यक्ति जिला बदर हो गये हेै। 101 लोगो के सस्त्र लाइसैन्स जमा कराये गये है। 
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने खोडा के आर0के0 मेमौरियल पब्लिक स्कूल में मतदान हेतु बनाये कक्षो मे जाकर कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment