नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन 75 साल के हो गए हैं और इसके बाद भी वह आने वाले कुछ सालों तक इतने बिजी हैं कि उनकी डेट्स मिलना मुश्किल हैं. जहां एक तरफ वह अपनी फिल्म '102 नॉटआउट' की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आमिर खान के साथ वह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में भी बिजी हैं. लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी अब अमिताभ बच्चन जल्द ही अपने मेकअपमैन की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. अमिताभ इस फिल्म में अकेले नजर नही आएंगे बल्कि उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन भी इस फिल्म में अमिताभ की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं.
पिछले 40 सालों से अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन की तरह काम कर रहे दीपक सावंत अब फिल्ममेकर बन गए हैं और उनकी पहली ही फिल्म में खुद बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं. 'द ग्रेड लीडर' नाम की इस फिल्म में अमिताभ और जया के अलावा गुलशन ग्रोवर और भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ भी नजर आने वाले हैं.
सोमवार को अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के बारे में जानकारी दी. यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म जैसी लग रही है. आप भी देखें इस फिल्म की पहली झलक.
लगता है अमिताभ बच्चन इन दिनों जमकर काम कर रहे हैं. कई फिल्मों, विज्ञापनों के अलावा भी अमिताभ कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' में भी अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देगी. कपिल, अमिताभ की आवाज अपनी फिल्म में पाकर इतना खुश हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जगजाहिर की थी. कपिल ने ट्वीट किया, "प्रिय अमिताभ बच्चन सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. बस अभी फिल्म देखी है और यह बयां नहीं कर सकता कि आपने अपनी दमदार व जोशीले आवाज से हमारी फिल्म को कितना बड़ा बना दिया है."



0 comments:
Post a Comment