श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में - virat kohli rested for odi series against sri lanka rohit sharma to lead





नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बड़ा बदलाव ये है कि तीसरे टेस्ट में तो विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के हाथ में होगी. पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है. हालांकि उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम नहीं मिला है.

वनडे टीम में एक और बड़ा बदलाव है. सिद्धार्थ कौल को पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया गया है.

तीसरे टेस्ट के लिए टीम :  विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, पुजारा, रहाणे, रोहित, साहा, अश्विन, जडेजा, कुलदीप यादव, शमी, उमेश, इशांत, विजय शंकर.

वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष, केदार जाधव, दिनेश कािर्तक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चहल, बुमराह भुवेनेश्वर, सिद्धार्थ कौल.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment