शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में एक साथ पहुंचे आलिया और सिद्धार्थ - shah rukh khan birthday sidharth malhotra alia bhatt





नई दिल्‍ली: यूं तो आज शाहरुख खान का बर्थडे है, लेकिन इस पार्टी में पहुंचे दो महमान ऐसे हैं जो इस समय शाहरुख से ज्‍यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की जो शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में साथ-साथ एक ही चॉपर में पहुंचे. आलिया और सिद्धार्थ बॉलीवुड के उन चुनिंदा कपल्स में से हैं जो अपने रिश्‍ते पर अक्‍सर चुप्‍पी साधे रखते हैं. हाल ही में इस जोड़ी के अलग होने की अफवाहें भी सामने आईं थीं. इसके अलावा बुधवार को करण जौहर के साथ एक चैट शो में बात करते हुए भी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा एक बार फिर दोहरा चुके हैं कि वह अभी भी सिंगल हैं. लेकिन लगता बुधवार को सामने आई तस्‍वीरें साफ करती हैं कि करण जौहर के इन दो स्‍टूडेंट्स के बीच सब कुछ ठीक है.



बुधवार को करण जौहर अपना प्राइवेट चॉपर लेकर अलीबाग के लिए रवाना हुए और इस हैलीकॉप्‍टर में करण के साथ फिल्‍ममेकर और कॉरियोग्राफर फराह खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मौजूद थे.


हालांकि, आल‍िया और सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप की बात कभी नहीं कबूली, लेकिन इनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय बनती है. शाहरुख की इस  पार्टी से पहले हाल ही में यह दोनों संजय कपूर की दिवाली पार्टी में भी साथ-साथ नजर आए थे.
 


बता दें कि इन दिनों सिद्धार्थ अपनी फिल्‍म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्‍म में वह सोनाक्षी सिन्‍हा और अक्षय खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्‍म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी सिद्धार्थ अपने प्रोड्यूसर शाहरुख की बर्थडे पार्टी में पहुंचे. वहीं आलिया की बात करें तो वह भी करण जौहर के प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'राजी' की शूटिंग कर वापस मुंबई आ चुकी हैं.



कुछ महीने पहले ऐसी खबरें थी कि आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो चुका है, जिसकी वजह जैकलीन फर्नांडिस को ठहराया गया था. दरअसल, 'ए जेंटलमैन' के रिलीज के दौरान ऐसी खबरें थी कि आलिया भट्ट, सिद्धार्थ और जैकलीन की नजदीकियों से परेशान हैं और दोनों का रिश्ता टूट चुका है. लेकिन आलिया-सिद्धार्थ की लेटेस्ट तस्वीरों से साफ हैं कि इनका रिश्ता अब भी मजबूत है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment