निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर ठेकेदार के विरूद्व एफ0आई0 दर्ज Enter the FIR against the contractor after the quality of construction work is found poor



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने निर्माण कार्यो में गुणवत्ता पर खरे न उतरने वाली निर्माणकर्ता संस्थाओ के अधिकारियो के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नव निर्मित सडक की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरूद्व थाना लोनी में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। इसके साथ ही निर्माणकर्ता संस्था लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता तथा सहायक अभियन्ता को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि भविष्य में निर्माण कार्यो की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो के विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जायेगी। 
उप जिलाधिकारी लोनी अतुल कुमार ने इस सम्बन्ध में बताया कि लोनी में दिल्ली सहारनपुर रोड से खन्ना नगर पुलिस चैकी के सामने से पुस्ता रोड तक जाने वाली सडक का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में ही कराया गया था।  जिसका निर्माण अत्यन्त घटिया हुआ था और बरसात में सडक टूट गई। वरसात के वाद जगह-जगह गडृडे बन गये और आम लोगो तथा वाहनो को आवागमन में समस्या हो रही है। इस सम्बन्ध मे उप जिलाधिकारी लोनी द्वारा जिलाधिकारी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को सडक का पुनः निमार्ण कराने के निर्देश दिये। माह अक्टूबर में ठेकेदार द्वारा लगभग 250 मीटर की दूरी तक आधी चैडाई में सडक बनाकर छोड दी गई और कार्य पूरा नही किया जिससे सडक पर आवागमन अवरूद्व होने लगा। गत दिवस लोनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में यह प्रकरण जिलाधिकारी के सज्ञांन में पुनः लाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर जाकर सडक को देखा और सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्व प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने सम्बन्धित सहायक अभियन्ता तथा अवर.. अभियन्ता लोक निमाण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment