गाजियाबाद, ( संवाददाता ) अपनी समृद्व एवं उन्नत संस्कृति तथा परम्पराओ के कारण हमारा देश दुनिया में जाना जाता रहा है। यह हमारी ही संस्कृति है जो वसुधैव कुटुम्बकम् तथा विश्व का कल्याण हो जैसी कामना करती है ऐसी कामना अन्य किसी संस्कृति में नही दिखायी देती।
प्रदेश के उप मुख्य मंत्री श्री दिनेश शर्मा ने आज रामलीला मेैदान कविनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किये। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति पूरे विश्व के कल्याण की कामना करती है। यही बात हमारी संस्कृति को अन्य संस्कृतियों से अलग बनाती है हमारी संस्कृति में प्रकृति को भी पूजा जाता है। उप मुख्य मंत्री ने नई पीढी को भारतीय संस्कृति एवं नैतिकता से परिचित कराने की जरूरत को बल देते हुये कहा कि ऐसा करके ही वर्तमान पारिवारिक विसंगतियो को दूर कर सकते है। उन्होने बच्चों के अन्दर शुरू से ही नैतिकता .भरने की जरूरत बतायी । उन्होने कहा कि भारतीय दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्विमान समझे जाते है। हमें एक जुट होकर अपने देश को प्रगति पर ले जाना है।
इस अवसर पर वन्दे मातरम गीत का 50 हजार से अधिक छात्रों एवं आम लोगो द्वारा गायन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्व गायक अभिजीत सांवत द्वारा सुन्दर गीत प्रस्तुत किये गये। धन्यवाद ज्ञापन ललित जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment