साहिबाबाद, ( संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल रात आईएमएस तिराहा से चार अभियुक्त को चेकिंग के दौरान एक तमंचा, चाकू व नगद 1975 रूपए के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़ें गए अीियुक्तों में शानू पुत्र साबू कुरैशी निवासी मौहल्ला पुरानी पेट डासना मसूरी जनपद गाजियाबाद, जाहिद पुत्र युनुस कुरैशी निवासी मौहल्ला किला डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, कल्लू पुत्र मेहर इलाही कुरैशी निवासी मौहल्ला किला डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा दानिश उर्फ काला पुत्र जहीर कुरैशी निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस, एक छूरी, 2 चाकू एवं 1975 रु0 नगद बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment