राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को प्रेजिडेंट कलर भेंट किया President presented the President Color to the Indian Navy's submarine branch



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को प्रेजिडेंट कलर भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सुमद्री हित सीधे तौर पर भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा एवं लोगों की भलाई से जुड़े हुए हैं। 90 प्रतिशत से अधिक भारतीय व्यापार (वॉल्यूम के मुताबिक) समुद्री मार्ग के जरिए किया जाता है। इससे न सिर्फ राष्ट्र की सुरक्षा में बल्कि राष्ट्र निर्माण  में भी भारतीय नौसेना की भूमिका काफी बढ़ जाती है। समद्री शक्ति के मामले में नौसेना भारत की एक प्रमुख ताकत है। सैन्य और नागरिकों दोनों तरह के समुद्री हितों के देख-रेख की जिम्मेदारी नौसेना पर ही है।  

राष्ट्रपति ने कहा कि समंदर को भारतीय नौसेना की पराक्रमी पनडुब्बियों से बेहतर और कौन जानता है जो कि लहरों के बीच अपनी नावों का संचालन करते हैं और अपने चुनौतिपूर्ण कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। सभी अपने पेशेवर जिम्मेदारी जोखिम के बीच बहुत कौशल के साथ पूरा करते हैं। राष्ट्र को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनके योगदान के लिए देश उनकी प्रशंसा करता है।

 राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा ने शांति और युद्ध में राष्ट्र के प्रति जो असाधारण सेवा की है, उसके लिए उसे कलर्स भेंट किया गया है। उन्होंने पनडुब्बी शाखा को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा के उन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment