गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मसूरी पुलिस ने आज दोपहर साढ़े बारह बजे होली क्रॉस चैराहा से चोरी की योजना बनाते हुए पांच अभियुकें को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में मारूफ पुत्र जैनुद्दिन निवासी मसूरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, मंजूर पुत्र मुस्ताक, वकील पुत्र असलम, शहजाद पुत्र मोइनूद्दिन निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, तथा सलमान पुत्र अब्दुल जफ्फार निवासी जाकिर कॉलोनी पीपलहेड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो सीएमपी 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, हथौड़ा व तीन छुरी बरामद हुई है।
जुआ खेलते हुए 4 जुआरी गिरफ्तार - थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल रात करीब 12.30 बजे कौशाम्बी गेट के पास से चार जुआरी संदीप पुत्र सतीश निवासी 194 / 5 शताब्दी नगर दिल्ली रोड मेरठ, निशांत पुत्र शिवराम निवासी बीटी गंगा ट्रेवल्स दिल्ली, आशीष पुत्र नन्द किशोर निवासी भोवापुर थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद तथा उदयवीर पुत्र रामज्ञान निवासी 13 मुकुट महल वसुंधरा थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4640 रूपए नगद व दो गड्डी ताश बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment