कब्जे से चोरी का सरिये से लदा हुआ 01 कैन्टर बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे 5 नंबर भट्टा मोड़ से सरिया चोरी गैंग के चार अभियुक्तों को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से सरिये से लदा हुआ एक कैन्टर नं0- यूपी - 42 एटी 0728 सम्बन्धित अ0सं0 2043/2017 धारा 379/411 भादवि थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अकरम पुत्र जाहिद, मीर हसन पुत्र जब्बार , महताब पुत्र मोहर्रम निवासी पाचली थाना ससूरपुर मेरठ तथा मुनकाद पुत्र जरीफ निवासी नहाली थाना भोजपुर गाजियाबाद है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा और सरिया से लदा एक कैन्टेनर बरामद किया है ।



0 comments:
Post a Comment